picture from www.google.comबॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पूरे देशभर में काफी पसंद किये जाते हैं | सनी देओल ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत 1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'बेताब' से की थी | सनी देओल पिछले 33 सालो से बॉलीवुड फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं | अजय देवगन ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी | अजय देवगन पिछले 25 सालो से बॉलीवुड फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं |
picture from www.google.comसनी देओल ने अब तक लगभग 85 फिल्मों में काम किया हैं | सनी की लगभग 5 फिल्में आल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी | सनी ने 7 सुपरहिट फिल्में अपने नाम की हैं इसके अलावा 11 हिट फिल्में अपने नाम की हैं | सनी की 16 फिल्में एवरेज रही और लगभग 44 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी | घायल, डर, दामिनी, जीत, जिद्दी, बॉर्डर, गदर, इंडियन, यमला पगला दीवाना जैसी सुपरहिट फिल्में सनी देओल की प्रमुख फिल्में रही हैं | सनी ने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन और प्रोडक्शन का कार्य भी किया हैं |
picture from www.google.comअजय देवगन ने अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम किया हैं | अजय ने 2 ब्लॉकबस्टर, 7 सुपरहिट और 17 हिट फिल्में अपने नाम की हैं | इसके अलावा अजय की 13 फिल्में एवरेज रही और 43 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं | फूल और कांटे, दिलवाले, दिलजले, गोलमाल, सिंगम, सिंगम रिटर्न्स, गोलमाल 2, गोलमाल 3 जैसी सुपरहिट फिल्में अजय देवगन की प्रमुख फिल्में रही हैं | अजय फिल्मों को प्रोडूस भी करते हैं |
picture from www.google.comअजय देवगन और सनी देओल दोनों ही एक्टरों को काफी पसंद किया जाता हैं | सनी देओल ने अजय देवगन से ज्यादा सुपरहिट फिल्में अपने नाम की हैं | सनी देओल ने 80 और 90 के दशक में सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी थी | हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं |
आप सनी देओल और अजय देवगन में से किस एक्टर को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं नीचे कमेंट में जरूर बताइए |
Source : Copyright Article
ऐसे प्रश्न uc पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
No comments:
Post a Comment