दिमाग घुमा देंगे IAS के प्रश्न, 99 प्रतिशत से अधिक लोग IAS के इन सवालों का जवाब नही दे पाए - IAS Interview Questions

Breaking

Tuesday, 19 September 2017

दिमाग घुमा देंगे IAS के प्रश्न, 99 प्रतिशत से अधिक लोग IAS के इन सवालों का जवाब नही दे पाए

IAS की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक हैं | इस कठिन परीक्षा को पास करने के लिए पढाई की तो आवश्यकता होती ही हैं, इसके अलावा आपकी मानसिक योग्यता और आपकी तर्कशक्ति का भी बेहतरीन होना बहुत आवश्यक हैं | ज्यादातर परीक्षा के इंटरव्यू में आपसे कुछ ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जिनको पढ़ते ही आपका दिमाग घूमने लग जाता हैं | यहाँ मैंने IAS के इंटरव्यू में पूछे गए कुछ प्रश्न दिए हैं जो आपका दिमाग घुमा सकते हैं |


प्रश्न : एक बिल्ली के तीन बच्चे हैं उनके नाम जनवरी, फरवरी और मार्च हैं | बिल्ली का नाम क्या हैं |
उत्तर : अरे सवाल में ही उत्तर हैं | ध्यान से पढ़िए... बिल्ली का नाम 'क्या' हैं |

प्रश्न : अगर मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊ तो आप क्या करोगे ?
उत्तर : सर, मेरी बहन के लिए आपसे अच्छा वर कोई और नही हो सकता |

प्रश्न : एक आदमी नींद के बिना 10 दिन तक कैसे रह सकता हैं ?
उत्तर : क्योंकि आदमी रात को सोता हैं, फिर दिन में सोने की क्या जरूरत हैं |

प्रश्न : अगर एक दिवार दीवार को को बनाने में 8 लोगो को 10 घंटे लगते हैं तो इसे बनाने में चार लोगो को कितने घंटे लगेंगे ?
उत्तर : एक भी व्यक्ति की जरूरत नही होगी, क्योंकि दीवार तो पहले ही 8 लोगो ने 10 घंटों में बना दी हैं |

प्रश्न : मोर एक ऐसा पक्षी हैं जो अंडे नही देता, तो मोर के बच्चे कैसे पैदा होते हैं ?
उत्तर : मोर अंडे नही देता, लेकिन मोरनी तो अंडे देती हैं |

प्रश्न : क्या आप बुधवार, शुक्रवार और रविवार का नाम लिए बिना तीन लगातार पड़ने वाले दिनों के नाम ले सकते हो ?
उत्तर : कल, आज और कल

प्रश्न : अगर 2 एक कम्पनी हैं और तीन भीड़ हैं तो 4 और 5 क्या होगा ?
उत्तर : क्योंकि 4 और 5 हमेशा से ही 9 होता हैं |

प्रश्न : आधे सेव की तरह क्या दिखता हैं ?
उत्तर : दूसरा आधा सेव

प्रश्न : बे ऑफ़ बंगाल किस स्टेट में हैं ?
उत्तर : लिक्विड स्टेट में

प्रश्न : एक हत्यारे को मौत की सजा सुनाई गई | उसे तीन कमरे दिखाए गए | पहले कमरे में आग लगी हैं, दूसरे कमरे में बन्दूको से लैस हत्यारे हैं और तीसरे कमरे में शेर भरे हैं जिन्होंने 3 सालो से कुछ नही खाया | उसे क्या चुनना चाहिए |
उत्तर : कमरा नं.-3, क्योंकि 3 सालो से भूखे शेर अब तक मर चुके होंगे |

No comments:

Post a Comment